कंगना रनौत जब संसद भवन में आती हैं, तो एक बार को सबकी नजर उनपर आकर थम जाती है. साड़ी के साथ-साथ उनकी घड़ी और पर्स भी काफी अट्रैक्टिव होता है. हाल ही में कंगना ‘हर्मस’ कंपनी का हैंड बैग लिये नजर आईं. ये हर्मस बर्किन फ्रांस का मशहूर लक्जरी ब्रांड है और ये बैग आम दुकानों में नहीं मिलता है. ये बैग मशीन की बजाए कारीगर हाथ से बनाते हैं. टोगो बैग बछडे़ की खाल से बनाया जाता है ऐसा दावा है. इसकी कीमत ₹10 लाख से 50 लाख रुपये तक होती है.


