उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक पारिवारिक विवाद का हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया है. कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित एक होटल में उस समय हंगामा मच गया, जब एक महिला ने अपने पति को कथित तौर पर दूसरी महिला के साथ पकड़ लिया. इसके बाद पत्नी और उसके परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और मौके पर जमकर हंगामा हुआ. आरोप है कि परिजनों ने पति की पिटाई भी कर दी. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. होटल में हुए इस ड्रामे को देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

