热门话题

हारने वाली टीम के समर्थकों ने विजेता खिलाड़ियों को पीटा:लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला, 3 प्लेयर घायल; नीमच के फुटबॉल मैच में बवाल

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

नीमच शहर में पुलिस प्रशासन के ‘नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0’ के तहत दशहरा मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में बुधवार शाम विवाद हो गया। मैच खत्म होते ही हारने वाली टीम के समर्थकों ने विजेता टीम के खिलाड़ियों पर हमला कर दिया, जिसमें तीन खिलाड़ी घायल हो गए। एनएफए और अहीर स्पोर्ट्स के बीच खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच में खेल खत्म होने से 5 मिनट पहले एनएफए के रौनक सैनी ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। एनएफए की जीत तय होते ही अहीर स्पोर्ट्स के समर्थकों और खिलाड़ियों ने गोल करने वाले रौनक पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए खिलाड़ियों को भी पीटा लाठी-डंडों, पंच और पत्थरों से हुए इस अचानक हमले से मैदान में अफरा-तफरी मच गई। बीच-बचाव करने पहुंचे साथी खिलाड़ी आफताब और भरत के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें आफताब को गंभीर चोटें आई हैं। फाइनल मैच का बहिष्कार करने की चेतावनी घटना के बाद एनएफए टीम के वर्किंग सेक्रेटरी मयंक सैनी और खिलाड़ियों ने कैंट थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सैनी ने कहा कि पुलिस कप्तान राजेश व्यास ने अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई की बात कही थी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दोषियों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो उनकी टीम गुरुवार को होने वाले फाइनल मैच में नहीं खेलेगी। पुलिस जांच में जुटी, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम कैंट थाना प्रभारी के मुताबिक हार-जीत को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने भरोसा दिया है कि गुरुवार को होने वाले फाइनल मैच के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

标签 :

留下回复

您的电子邮件地址不会被公开。 必填字段标有 *

最新消息

关于我们

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

联系我们: info@socialblize.com

联系方式: +91-7976784661

Socialblize @2026. 版权所有。