उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जब पुलिस चौकी खाली देखकर एक शराबी अंदर घुस गया. नशे में धुत व्यक्ति ने चौकी का गेट अंदर से बंद कर लिया और खुद ही ‘थानेदार’ बन बैठा. इतना ही नहीं, वह वहां रखे दस्तावेज पढ़ने और फाड़ने लगा, जबकि बाहर खड़े लोग उसे बाहर आने के लिए आवाज लगाते रहे. घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया.

