热门话题

स्पोर्ट्स अपडेट:BCCI सचिव सैकिया ICC रिव्यू कमेटी के प्रेसिडेंट बने, वेस्टइंडीज बोर्ड को 1.28 करोड़ डॉलर का लोन

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

ICC ने अपनी एनुअल बैठक में BCCI के सचिव देवजीत सैकिया को गवर्नेंस रिव्यू कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। समिति में क्रिकेट साउथ अफ्रीका के डॉ. मोहम्मद मूसाजी और ICC की डॉ. रोस रिवाज भी शामिल हैं। ICC ने फ्रेंचाइजी लीग्स पर निगरानी के लिए एक नई फ्रेंचाइजी लीग कमेटी भी बनाई है। इसकी अध्यक्षता बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल करेंगे। इस समिति में देवजीत सैकिया के अलावा क्रिकेट नामीबिया के डॉ. रूडी वान वुरेन, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के रिचर्ड गोल्ड और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के टॉड ग्रीनबर्ग शामिल हैं। बैठक में ICC ने आर्थिक संकट से जूझ रहे क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) को 1.28 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 12.82 मिलियन डॉलर) का लोन मंजूर किया। इसके अलावा मॉरीशस को ICC का 111वां सदस्य बनाया गया, जबकि क्रिकेट कनाडा का निलंबन फिलहाल जारी रहेगा। फ्रांस क्रिकेट को सदस्यता नियमों के उल्लंघन पर नोटिस जारी किया गया। स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी छोड़ पैरा पावरलिफ्टर बनीं जसप्रीत, अब कॉमनवेल्थ गेम्स में खेलेंगी पंजाब की रहने वाली जसप्रीत कौर कभी सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं। तीन साल की उम्र में पोलियो से प्रभावित जसप्रीत ने स्वास्थ्य बिगड़ने और बढ़ते वजन के कारण नौकरी छोड़ दी। फिटनेस के लिए जिम जाना शुरू किया और वहीं से उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया। 32 साल की जसप्रीत अब ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की पैरा पावरलिफ्टिंग टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने हाल ही में खेलो इंडिया पैरा गेम्स में महिलाओं के 45 किलोग्राम वर्ग में 101 किलोग्राम वजन उठाकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। इंडिया U-19 ने श्रीलंका के खिलाफ 3 विकेट पर 372 रन बनाए, लक्ष्य दोहरे शतक के करीब भारत और श्रीलंका अंडर-19 टीमों के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट पर 378 रन बना लिए हैं। भारत अभी पहली पारी में श्रीलंका से 46 रन पीछे है और उसके सात विकेट बाकी हैं। ओपनर लक्ष्य राजेश रायचंदानी 196 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने अब तक 306 गेंदों का सामना किया है। भारत को मजबूत शुरुआत सागर विर्क और लक्ष्य की 295 रन की ओपनिंग साझेदारी से मिली। सागर ने 312 गेंदों में 134 रन बनाए। इसके बाद कप्तान यशवर्धन चौहान 6 और कुशाग्र ओझा 24 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले श्रीलंका ने पहली पारी 9 विकेट पर 424 रन बनाकर घोषित की थी, जिसमें सेनुजा वेकुनागोडा ने 233 रन बनाए थे। मैच ड्रॉ की ओर बढ़ता दिख रहा है। दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट 20 जुलाई से गॉल में ही खेला जाएगा।

标签 :

留下回复

您的电子邮件地址不会被公开。 必填字段标有 *

最新消息

关于我们

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

联系我们: info@socialblize.com

联系方式: +91-7976784661

Socialblize @2026. 版权所有。