热门话题

स्कॉटलैंड के लाइल रॉबर्टसन ने डेब्यू पर 6 विकेट लिए:कागिसो रबाडा-फिदेल एडवर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी, स्कॉटलैंड ने कनाडा को 170 रन से हराया

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

स्कॉटलैंड के फोर्थहिल में ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 का ट्राई-सीरीज मुकाबला खेला जा रहा है। इसमें स्कॉटलैंड के 23 साल के ऑफ-स्पिनर लाइल रॉबर्टसन ने वनडे डेब्यू पर 6 विकेट लिए। वे पुरुष वनडे डेब्यू पर 6 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए। रॉबर्टसन ने कनाडा के खिलाफ 10 ओवर में 52 रन देकर 6 विकेट लिए, जिससे स्कॉटलैंड ने कनाडा को 170 रन से हराया। रबाडा और फिदेल एडवर्ड्स के क्लब में शामिल हुए रॉबर्टसन रॉबर्टसन से पहले पुरुष वनडे के डेब्यू मैच में तीन गेंदबाज 6 या उससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं। स्कॉटलैंड के चार्ली कैसल ने 7 विकेट लिए थे, जबकि दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा और वेस्टइंडीज के फिदेल एडवर्ड्स ने 6-6 विकेट लिए थे। रॉबर्टसन ने भी 6 विकेट लेकर इस लिस्ट में जगह बनाई। आखिरी 15 गेंद में 5 विकेट रॉबर्टसन ने कनाडा की पारी के आखिरी हिस्से में मैच का रुख पूरी तरह स्कॉटलैंड के पक्ष में कर दिया। उन्होंने अपने आखिरी 15 गेंद में 5 विकेट लिए। श्रेयस मोव्वा और जाहिद शीरजाद को लगातार गेंदों पर आउट किया। इसके बाद कलीम सना को बोल्ड कर कनाडा की पारी खत्म की। रॉबर्टसन ने कुल 10 ओवर में 52 रन देकर 6 विकेट लिए। बेरिंटन का 7वां वनडे शतक इससे पहले कप्तान रिची बेरिंटन ने 120 रन की पारी खेलकर स्कॉटलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। यह उनके वनडे करियर का 7वां शतक है। उन्होंने ब्रैंडन मैकमुलन के साथ तीसरे विकेट के लिए 140 रन की पार्टनरशिप की। मैकमुलन ने 64 रन बनाए। माइकल जोन्स ने 41 और मैथ्यू क्रॉस ने नाबाद 51 रन बनाए। आखिरी ओवरों में जैक जार्विस ने 14 गेंद में 30 रन बनाकर स्कॉटलैंड का स्कोर 347 रन तक पहुंचाया। बेरिंटन ने बनाया छक्कों का रिकॉर्ड बेरिंटन ने अपनी शतकीय पारी में 4 छक्के लगाए। इसके साथ ही वनडे में उनके छक्कों की संख्या 90 हो गई। उन्होंने जॉर्ज मुन्से के 87 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए स्कॉटलैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कनाडा की टीम 177 रन पर सिमटी 348 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनाडा की शुरुआत खराब रही। टीम ने शुरुआती ओवरों में ही विकेट गंवा दिए। परगट सिंह ने 42 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों से पर्याप्त साथ नहीं मिला। रॉबर्टसन के अलावा स्कॉटलैंड के गेंदबाजों ने भी लगातार दबाव बनाए रखा और कनाडा की पूरी टीम 35 ओवर में 177 रन पर सिमट गई। लीग-2 में स्कॉटलैंड टॉप पर इस जीत के बाद स्कॉटलैंड आईसीसी (ICC) क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 की प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया। टीम पहले ही वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए जगह पक्की कर चुकी है। अब लीग-2 में इस जीत के साथ स्कॉटलैंड ने अपना अभियान शीर्ष स्थान पर खत्म किया।

标签 :

留下回复

您的电子邮件地址不会被公开。 必填字段标有 *

最新消息

关于我们

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

联系我们: info@socialblize.com

联系方式: +91-7976784661

Socialblize @2026. 版权所有。