18 दिनों से भूखे-प्यासे बैठे सोनम वांगचुक की सेहत अब तेजी से बिगड़ रही है. उनका वजन करीब 9 किलो तक घट चुका है और उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. नीट पेपर लीक और देशभर में परीक्षाओं में हो रही धांधली के खिलाफ वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे हैं. इस मामले में अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है. उनकी लगातार गिरती सेहत और जान को खतरे को देखते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में मामले की तत्काल (अर्जेंट) सुनवाई की गई है.

