छत्रपति संभाजीनगर के खवड्या पहाड़ पर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत के मामले में अब एक नया वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि पहाड़ की चोटी पर खड़े बेटे को उसकी मां बार-बार समझा रही है और नीचे आने की गुहार लगा रही है. मां की लगातार कोशिशों के बावजूद स्थिति नहीं संभल सकी और कुछ ही देर बाद दर्दनाक हादसे में मां, पिता और बेटे तीनों की मौत हो गई.

