热门话题

साइबर लिटरेसी- EPFO की एडवाइजरी:ठगों के निशाने पर PF अकाउंट, जानें कैसे रहें सेफ, PF से जुड़े फर्जी कॉल, मैसेज, लिंक कैसे पहचानें

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रोविडेंट फंड (PF) उनकी सबसे महत्वपूर्ण सेविंग है। ये सेविंग रिटायरमेंट के बाद और क्राइसिस के समय काम आती है। PF बैलेंस चेक करने, क्लेम सेटलमेंट करने या पेंशन से जुड़ी जानकारी के लिए करोड़ों लोग ‘एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन’ (EPFO) की ऑनलाइन सर्विसेस यूज करते हैं। देश में EPFO के करीब 8 करोड़ एक्टिव मेंबर्स हैं। ऐसे में साइबर ठगों की नजर अब PF खातों पर भी पड़ गई है। वे EPFO के नाम पर फर्जी मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। इसी खतरे को देखते हुए EPFO ने अपने मेंबर्स के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसलिए आज ‘साइबर लिटरेसी’ में EPFO से जुड़े स्कैम की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस सवाल- EPF अकाउंट क्या है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- EPFO ने अपनी एडवाइजरी में क्या कहा है? जवाब- EPFO ने अपने मेंबर्स को ऑनलाइन सतर्क रहने की सलाह दी है। एडवाइजरी में इन बातों का ध्यान रखने को कहा गया है- सवाल- UAN क्या है और इसे सुरक्षित रखना क्यों जरूरी है? जवाब- UAN यानी ‘यूनिवर्सल अकाउंट नंबर’ EPFO की ओर से दिया जाने वाला 12 अंकों का स्थायी नंबर है। नौकरी बदलने पर भी यही नंबर PF अकाउंट की पहचान बना रहता है। इसे सुरक्षित रखना जरूरी है, क्योंकि साइबर ठग इसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। सवाल- साइबर ठग EPF अकाउंट को क्यों निशाना बना रहे हैं? जवाब- EPF अकाउंट में लंबे समय से जमा रकम और एम्प्लॉई की पर्सनल व बैंकिंग डिटेल्स जुड़ी होती हैं। स्कैमर्स के निशाने पर दो ही चीजें हैं– वे EPF अकाउंट को इसलिए निशाना बना सकते हैं ताकि पैसा और जानकारी चुरा सकें। सवाल- ठग EPFO के नाम पर स्कैम को कैसे अंजाम देते हैं? जवाब- साइबर ठग सबसे पहले EPFO के नाम पर लोगों को भरोसे में लेते हैं। इसके बाद ठगी को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं, जैसेकि– आइए, अब इन पॉइंट्स को विस्तार से समझते हैं- 1. वॉट्सएप लिंक स्कैम 2. फर्जी कॉल से फ्रॉड 3. KYC अपडेट का झांसा 4. फेक वेबसाइट स्कैम 5. ईमेल फिशिंग सवाल- कैसे पहचानें कि EPFO की वेबसाइट का लिंक फेक है? जवाब- फर्जी लिंक में अक्सर वेबसाइट की स्पेलिंग में बदलाव, अजीब डोमेन या अतिरिक्त शब्द होते हैं। ग्राफिक में फर्जी लिंक पहचानने के आसान तरीके देखिए- सवाल- EPFO की असली वेबसाइट को कैसे पहचानें? जवाब- इसके लिए सबसे पहले वेबसाइट का आधिकारिक एड्रेस देखें। EPFO की आधिकारिक वेबसाइट और पोर्टल ये हैं- आधिकारिक वेबसाइट की पहचान सवाल- EPFO के नाम पर आया फर्जी कॉल या मैसेज कैसे पहचानें? जवाब- किसी भी कॉल या मैसेज में अगर तुरंत कार्रवाई का दबाव हो तो सतर्क हो जाएं। नीचे ग्राफिक में फर्जी कॉल और मैसेज के संकेत देखिए- सवाल- EPFO कौन-से काम करने के लिए कभी नहीं कहता? जवाब- EPFO गाइडलाइन के मुताबिक, ऑर्गेनाइजेशन कभी भी फोन कॉल, मैसेज, वॉट्सएप, सोशल मीडिया या ईमेल के जरिए कोई सेंसिटिव डिटेल्स नहीं मांगता। ग्राफिक में देखिए- सवाल- अपने EPF अकाउंट को कैसे सिक्योर करें? जवाब- इसके लिए ग्राफिक में दी गई कुछ बातों का खास ख्याल रखें- सवाल- EPF अकाउंट का KYC कंप्लीट करने की सही प्रक्रिया क्या है? जवाब- EPFO के अनुसार इसकी प्रक्रिया इस तरह है- सवाल- मजबूत पासवर्ड कैसा होना चाहिए? जवाब- मजबूत पासवर्ड ऐसा होना चाहिए, जिसका आसानी से अनुमान न लगाया जा सके। इसमें बड़े और छोटे अक्षर, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर का मिश्रण हो, जैसेकि- सवाल- अगर गलती से फर्जी लिंक पर क्लिक हो गया तो क्या करें? जवाब- ऐसे में घबराएं नहीं। तुरंत ये कदम उठाएं- सवाल- साइबर फ्रॉड होने पर कहां शिकायत करें? जवाब- ऐसे में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। स्थानीय पुलिस या साइबर क्राइम ब्रांच में शिकायत कर सकते हैं। जितनी जल्दी शिकायत करेंगे, उतना ही एक्शन के चांस होंगे। शिकायत के लिए फ्रॉड से जुड़े सबूत सुरक्षित रखें। ……………………………… ये खबर भी पढ़ें… साइबर लिटरेसी- क्या वॉट्सएप पर इनकम टैक्स नोटिस आया है:ये फ्रॉड मैसेज है, ठगों से सावधान रहें, इन 7 तरीकों से पहचानें फेक मैसेज क्या आपके वॉट्सएप पर भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नाम से मैसेज आया है? अगर हां तो सावधान हो जाएं। यह साइबर फ्रॉड है। इन दिनों साइबर ठग आयकर विभाग के नाम से फर्जी मैसेज भेजकर लोगों को ठग रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

标签 :

留下回复

您的电子邮件地址不会被公开。 必填字段标有 *

最新消息

关于我们

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

联系我们: info@socialblize.com

联系方式: +91-7976784661

Socialblize @2026. 版权所有。