热门话题

साइबर लिटरेसी- लिंक्डइन पर ‘ड्रीम जॉब’ के नाम पर ठगी:तुरंत नौकरी, मोटी सैलरी के झांसे में न आएं, रियल और फेक ऑफर में फर्क समझें

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

आजकल साइबर ठग नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को निशाना बना रहे हैं। वे लिंक्डइन पर ड्रीम जॉब, वर्क फ्रॉम होम, रिमोट इंटर्नशिप और मोटी सैलरी का लालच देकर ठगी को अंजाम देते हैं। ठग फर्जी रिक्रूटर प्रोफाइल बनाकर बिना इंटरव्यू इंस्टेंट सेलेक्शन का दावा करते हैं और फिर रजिस्ट्रेशन फीस, ट्रेनिंग चार्ज और सेंसिटिव डिटेल्स मांगते हैं। ‘इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर’ (I4C) ने इस बारे में एक अलर्ट जारी किया है। इसलिए ‘साइबर लिटरेसी’ कॉलम में आज हम ‘लिंक्डइन फेक जॉब स्कैम’ के बारे में विस्तार से बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस सवाल- ‘लिंक्डइन फेक जॉब स्कैम’ क्या है? जवाब- यह एक साइबर फ्रॉड है, जिसमें ठग किसी कंपनी का HR, रिक्रूटर या टैलेंट एक्विजिशन मैनेजर बनकर नौकरी ऑफर करते हैं। बाद में वे फीस, निजी जानकारी और बैंकिंग डिटेल्स मांगकर लोगों को ठगते हैं। सवाल- साइबर ठग ‘जॉब स्कैम’ में लोगों को कैसे फंसाते हैं? जवाब- स्कैमर्स पहले प्रोफाइल स्टडी करते हैं। वे देखते हैं कि- इसके बाद ठग मैसेज या ईमेल के जरिए जाॅब ऑफर करते हैं। वे फर्जी रिक्रूटर बनकर संपर्क करते हैं और फेक सेलेक्शन प्रोसेस के जरिए ठगी को अंजाम देते हैं। स्कैम का पूरा खेल ग्राफिक में देखिए- सवाल- स्कैमर्स के निशाने पर कौन लोग होते हैं? जवाब- ठग इन लोगों को निशाना बनाते हैं- सवाल- कैसे पहचानें कि लिंक्डइन पर आया जॉब ऑफर असली है या फेक? जवाब- लिंक्डइन पर हर जॉब ऑफर फर्जी नहीं होता। लेकिन किसी भी ऑफर पर भरोसा करने से पहले उसे वेरिफाई करना जरूरी है। कुछ संकेतों से असली और फेक ऑफर में फर्क कर सकते हैं। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए- सवाल- फेक रिक्रूटर को कैसे पहचानें? जवाब- इसके लिए रिक्रूटर की लिंक्डइन प्रोफाइल ध्यान से देखें। चेक करें कि- अगर रिक्रूटर- सवाल- क्या लिंक्डइन पर ब्लू टिक या वेरिफाइड बैज होना सुरक्षा की गारंटी है? जवाब- नहीं, यह केवल प्रोफाइल वेरिफाई होने का संकेत है। ये किसी जॉब ऑफर या रिक्रूटर की विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। इसलिए किसी भी जॉब ऑफर को हमेशा क्रॉस-चेक जरूर करें। सवाल- जॉब प्रोसेस की शुरुआती स्टेज में बिना वेरिफिकेशन के कौन-सी जानकारी कभी शेयर नहीं करनी चाहिए? जवाब- जॉब प्रोसेस के शुरुआती फेज में ये जानकारी शेयर करने से बचें- सवाल- स्कैमर्स क्या कहकर पैसों की डिमांड करते हैं? जवाब- ठग इन बहानों से पैसे मांगते हैं- सवाल- अगर कोई इस स्कैम के झांसे में आ जाए तो उसे क्या नुकसान हो सकता है? जवाब- ठग कैंडिडेट की पर्सनल डिटेल्स का इस्तेमाल कई तरह के साइबर अपराधों के लिए कर सकते हैं। सभी रिस्क ग्राफिक में देखिए- सवाल- ‘लिंक्डइन फेक जॉब स्कैम’ से कैसे बचें? जवाब- इसका सबसे अच्छा तरीका है कि किसी भी जॉब ऑफर पर भरोसा करने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करें। कंपनी, रिक्रूटर और सेलेक्शन प्रोसेस वेरिफाई करें। किसी भी स्थिति में पैसे, OTP या सेंसिटिव जानकारी शेयर न करें। स्कैम से बचने के तरीके ग्राफिक में देखें- सवाल- अगर ‘लिंक्डइन फेक जॉब स्कैम’ का शिकार हो जाएं तो क्या करें? जवाब- ऐसी स्थिति में तुरंत कुछ एक्शन लें- सवाल- जॉब के लिए आवेदन करते समय क्या सावधानियां बरतें? जवाब- केवल भरोसेमंद और आधिकारिक प्लेटफॉर्म के जरिए ही आवेदन करें। ये खबर भी पढ़ें…. साइबर लिटरेसी- ‘वीडियो देखो, पैसा कमाओ’:इस एड से सावधान! स्कैमर अकाउंट खाली कर देंगे, एक्सपर्ट से समझें, फ्रॉड से कैसे बचें सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हुए आपने कई बार इस तरह के एड देखें होंगे। ये एड ‘वॉच एंड अर्न’ एप्स के हैं। यानी ऐसे एप, जो वीडियो/एड देखने या छोटे-छोटे ऑनलाइन टास्क पूरा करने के बदले पैसे कमाने का दावा करते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

标签 :

留下回复

您的电子邮件地址不会被公开。 必填字段标有 *

最新消息

关于我们

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

联系我们: info@socialblize.com

联系方式: +91-7976784661

Socialblize @2026. 版权所有。