शाहरुख खान के बंगले मन्नत में मरम्मत का काम चल रहा है. लेकिन बीती नाग पंचमी के दिन मुंबई के मशहूर बंगले मन्नत में एक अजीब घटना हुई. शाहरुख खान के घर में दो लंबे सांप दिखे. दोनों लगभग आठ फीट लंबे थे. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 17 अगस्त की रात करीब आठ बजे मन्नत में सांपों को देखा गया. तुरंत रेस्क्यू टीम को बुलाया गया. टीम ने पूरे बंगले में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. देर रात तक तलाशी चलती रही. आखिरी में एक सांप को पकड़ लिया गया. दूसरे सांप का अभी तक पता नहीं चल पाया.



