NDTV से खास बातचीत में शहजाद पूनावाला ने जोर देकर कहा कि वे व्यवस्था छोड़ रहे हैं, लेकिन विचार और व्यक्ति (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) को नहीं छोड़ रहे हैं. उनके अनुसार, नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री हैं और रहेंगे. इस्तीफा देने के बाद भी वे भाजपा और पीएम मोदी के कट्टर समर्थक बने रहेंगे. साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर भी जमकर हमला बोला.



