热门话题

वेस्ली सो सिंकफील्ड कप चैंपियन:प्रज्ञानानंदा बराबर अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे; तान झोंगयी ने दूसरा केर्न्स कप जीता

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

सेंट लुइस में खेले गए 2026 सिंकफील्ड कप का खिताब अमेरिका के ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो ने जीत लिया। क्लासिकल मुकाबलों के बाद सो और भारत के आर प्रज्ञानानंदा बराबरी पर रहे। विजेता के लिए दो रैपिड प्लेऑफ बाजियां खेली गईं, लेकिन दोनों ड्रॉ रहीं। इसके बाद आर्मगेडन में भी मुकाबला ड्रॉ रहा, लेकिन काले मोहरों से खेलने के कारण सो को विजेता घोषित किया गया। यह उनका तीसरा सिंकफील्ड कप खिताब है। सो को 87,500 डॉलर की पुरस्कार राशि मिली। क्लासिकल के बाद रैपिड प्लेऑफ में भी फैसला नहीं सिंकफील्ड कप के क्लासिकल फॉर्मेट में सो और प्रज्ञानानंदा बराबर रहे। इसके बाद चैंपियन तय करने के लिए रैपिड प्लेऑफ कराया गया। दोनों रैपिड बाजियां ड्रॉ रहने के बाद मुकाबला आर्मगेडन तक पहुंचा। आर्मगेडन भी ड्रॉ, काले मोहरों के कारण सो जीते आर्मगेडन में प्रज्ञानानंदा ने सफेद मोहरों से खेला, इसलिए उन्हें जीतना जरूरी था। सो के पास काले मोहरे थे और उनके लिए ड्रॉ पर्याप्त था। मुकाबला ड्रॉ रहा और टाईब्रेक के नियम के अनुसार काले मोहरों से खेलने वाले सो चैंपियन बन गए। 12 बाजियों में अजेय रहे सो वेस्ली सो पूरे सिंकफील्ड कप में अजेय रहे। उन्होंने 12 बाजियों में 2 जीत दर्ज कीं और 10 मुकाबले ड्रॉ खेले। यह उनका सिंकफील्ड कप में तीसरा खिताब है। इससे पहले उन्होंने 2016 और 2025 में यह ट्रॉफी जीती थी। प्रज्ञानानंदा GCT फाइनल में खेलेंगे खिताब से चूकने के बावजूद प्रज्ञानानंदा ने ग्रैंड चेस टूर (GCT) फाइनल में जगह बनाई है। फाइनल में उनके साथ वेस्ली सो, फैबियानो कारुआना और विंसेंट केमर होंगे। GCT फाइनल 22 अगस्त से शुरू होगा। तान झोंगयी ने दूसरी बार जीता केर्न्स कप महिलाओं के केर्न्स कप में चीन की ग्रैंडमास्टर तान झोंगयी ने 6.5 अंक के साथ दूसरी बार खिताब जीता। उन्होंने अंतिम राउंड में स्टेवरौला त्सोलाकिडो से हार के बावजूद ट्रॉफी अपने नाम की। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमेरिका की एलिस ली ने कैरिसा यिप के खिलाफ ड्रॉ खेला, जिससे तान का शीर्ष स्थान बरकरार रहा। तान को 65,000 डॉलर की पुरस्कार राशि मिली। 16 साल की एलिस ली को पहला GM नॉर्म एलिस ली ने कैरिसा यिप के खिलाफ ड्रॉ खेलकर अपने करियर का पहला ग्रैंड मास्टर (GM) नॉर्म हासिल किया। यह उपलब्धि उन्होंने 16 साल की उम्र में हासिल की। एलिस ली के ड्रॉ से तान झोंगयी को भी केर्न्स कप जीतने में मदद मिली। ———————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में पीवी सिंधु का मुकाबला:सात्विक-चिराग प्री-क्वार्टरफाइनल में खेलेंगे; टूर्नामेंट में भारत के आज 5 मैच वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में विमेंस सिंगल्स में आज पीवी सिंधु का मुकाबला होगा। वे राउंड ऑफ 16 में चीन की वांग झी यी से खेलेंगी। वहीं मेंस डबल्स में सात्विक-चिराग भी प्री-क्वार्टरफाइनल का मुकाबला खेलेंगे। पूरी खबर

标签 :

留下回复

您的电子邮件地址不会被公开。 必填字段标有 *

最新消息

关于我们

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

联系我们: info@socialblize.com

联系方式: +91-7976784661

Socialblize @2026. 版权所有。