热门话题

वेस्टइंडीज ने सीरीज जीती:श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट ड्रॉ, 4 साल बाद घर में मिली टेस्ट सीरीज जीत

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच नॉर्थ साउंड में खेला गया दूसरा और आखिरी टेस्ट ड्रॉ रहा। इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। टीम ने 2023 के बाद पहली बार कोई टेस्ट सीरीज जीती, जबकि घरेलू मैदान पर जून 2022 के बाद पहली टेस्ट सीरीज जीत दर्ज की। पांच दिन में दोनों टीमों ने 1408 रन बनाए और 28 विकेट गिरे। श्रीलंका ने पहली पारी में बनाया बड़ा स्कोर
श्रीलंका ने पहली पारी में मजबूत स्कोर खड़ा किया था, लेकिन वेस्टइंडीज ने जवाब में शानदार बल्लेबाजी कर मैच को बराबरी पर ला दिया। दूसरी पारी में श्रीलंका ने तेजी से रन जोड़कर वेस्टइंडीज के सामने 302 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में जॉन कैंपबेल और ब्रैंडन किंग ने नाबाद अर्धशतक लगाते हुए टीम को बिना किसी नुकसान के मैच ड्रॉ तक पहुंचा दिया। वेस्टइंडीज के लिए खास रही सीरीज जीत
वेस्टइंडीज पहले ही ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका था। ऐसे में टीम के लिए यह सीरीज जीत अहम रही। दूसरी ओर श्रीलंका के पास सीरीज बराबर करने का मौका था, लेकिन नॉर्थ साउंड की सपाट पिच पर वह 20 विकेट नहीं निकाल सका। आखिरी दिन श्रीलंका ने तेजी से बनाए रन
पांचवें दिन श्रीलंका ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। दिनेश चांदीमल ने 71 रन बनाए, जबकि कामिंडु मेंडिस ने भी तेज बल्लेबाजी की। पहले सेशन में टीम ने 24 ओवर में 139 रन जोड़े और रन रेट 5.79 रहा। हालांकि तेजी से रन बनाने की कोशिश में श्रीलंका ने लंच से पहले छह विकेट गंवा दिए। कामिंडु मेंडिस जेडेन सील्स का शिकार बने। कप्तान धनंजय डी सिल्वा कैच आउट हुए। दिनेश चांदीमल और कुसल मेंडिस भी कैच देकर लौटे, जबकि सोनल दिनुषा दूसरा रन लेने के प्रयास में रन आउट हो गए। लंच के बाद घोषित की पारी
लंच तक श्रीलंका की बढ़त 281 रन हो चुकी थी। इसके बाद टीम ने तीन ओवर और बल्लेबाजी की और 251/9 पर पारी घोषित कर दी। वेस्टइंडीज को जीत के लिए 302 रन का लक्ष्य मिला। कैंपबेल और किंग ने नहीं गिरने दिया विकेट
लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने संभलकर बल्लेबाजी की। जॉन कैंपबेल और ब्रैंडन किंग ने श्रीलंका के तेज गेंदबाजों और स्पिनर प्रभात जयसूर्या का धैर्य से सामना किया। टी तक टीम ने 23 ओवर में बिना विकेट खोए 65 रन बना लिए थे। ब्रैंडन किंग दो बार LBW की अपील में फंसे। पहली बार डीआरएस में पता चला कि गेंद स्टंप के ऊपर से जा रही थी। दूसरी बार अंपायर्स कॉल के कारण उन्हें आउट नहीं दिया गया। बारिश के बाद ड्रॉ पर बनी सहमति
टी के बाद हल्की बारिश से खेल करीब 10 मिनट रुका। खेल शुरू होने पर वेस्टइंडीज का स्कोर 40 ओवर में बिना विकेट 109 रन था। इसके बाद दोनों कप्तानों ने ड्रॉ पर सहमति जताते हुए हाथ मिला लिया। इसी के साथ वेस्टइंडीज ने सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। मैच के प्रमुख प्रदर्शन
वेस्टइंडीज की पहली पारी में जेडेन सील्स और शमार जोसेफ ने दो-दो विकेट लिए। दूसरी पारी में अलजारी जोसेफ ने दो विकेट हासिल किए। श्रीलंका की पहली पारी में असिथा फर्नांडो ने पांच विकेट लेकर सबसे प्रभावी गेंदबाजी की।

标签 :

留下回复

您的电子邮件地址不会被公开。 必填字段标有 *

最新消息

关于我们

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

联系我们: info@socialblize.com

联系方式: +91-7976784661

Socialblize @2026. 版权所有。