प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को देशभर में 1500 से ज्यादा जगहों पर युवाओं और खिलाड़ियों से वर्चुअल संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम 29 अगस्त को मनाए जाने वाले नेशनल स्पोर्ट्स डे के मौके पर आयोजित किया जा रहा है। मोदी का संबोधन खेल मंत्रालय के कार्यक्रम ‘खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात, पीएम के साथ’ का हिस्सा होगा। यह कार्यक्रम नेशनल स्पोर्ट्स डे से दो दिन पहले आयोजित किया जाएगा। 29 अगस्त को हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी ध्यानचंद की जयंती होती है। इसी दिन देश में नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया जाता है। PM मोदी कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलिस्ट से मिले थे इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी 9 अगस्त को कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर प्लेयर्स के साथ एक रील शेयर की। हालांकि यह संवाद वर्चुअल होगा। दिल्ली में चार-पांच जगहों पर होंगे कार्यक्रम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यह आयोजन चार-पांच जगहों पर किया जाएगा। इनमें IIT दिल्ली भी शामिल है, जहां मांडविया कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। मांडविया ने कहा, मैं 27 अगस्त को IIT दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में मौजूद रहूंगा। भारतीय ओलिंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा सहित भारत के मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता भी युवाओं से बातचीत करेंगे। इन खिलाड़ियों में मनिका बत्रा, दीपा करमाकर, साइना नेहवाल, गगन नारंग, श्रीजेश, मैरी कॉम, बाइचुंग भूटिया, पुलेला गोपीचंद, अंजू बॉबी जॉर्ज, कर्णम मल्लेश्वरी और मीराबाई चानू शामिल हैं। कुछ क्रिकेटर भी युवाओं से संवाद करेंगे।

