राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर NDTV से विशेष बातचीत में योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि वह किसी आंदोलन का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि चोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी राय रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल राम मंदिर ही नहीं, बल्कि देश के कई अन्य मंदिरों में भी चोरी की घटनाएं सामने आती रही हैं। रामदेव ने जोर देकर कहा कि चोरी महापाप है और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए.

