热门话题

मेसी लगातार 7 वर्ल्डकप मैच में गोल करने वाले फुटबॉलर:अर्जेंटीना ने जॉर्डन को 3-1 से हराया, रोनाल्डो के पुर्तगाल ने कोलंबिया से ड्रॉ खेला

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी लगातार 7 वर्ल्ड कप मैच में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने हैं। वे रविवार को ग्रुप जे के मुकाबले में जॉर्डन के खिलाफ सब्स्टीट्यूट के रूप में उतरे और 80वें मिनट में फ्री किक पर गोल दागा। मेसी को 20 साल बाद अर्जेंटीना की स्टार्टिंग-11 में जगह नहीं मिली है। इससे पहले 30 जून 2006 को होस्ट जर्मनी के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में ऐसा हुआ था। मेसी के इस गोल की मदद से अर्जेंटीना ने डलास स्टेडियम में खेले गए मैच में जॉर्डन को 3-1 से हराया। इस जीत से अर्जेंटीना की टीम ग्रुप जे के टॉप पर रहकर नॉकआउट राउंड में पहुंची। टीम ने अपने लीग स्टेज में अपने तीनों मुकाबले जीते और 9 अंक हासिल किए। अल्जीरिया और ऑस्ट्रिया का मैच 3-3 की बराबरी पर रहा। फ्री-किक से भी बनाया खास रिकॉर्ड यह मेसी के करियर का 72वां और अर्जेंटीना के लिए 12वां फ्री किक गोल था। वर्ल्ड कप में यह उनका दूसरा फ्री-किक गोल रहा। इसके साथ ही वे पेले, रिवेलिनो, तेओफिलो कुबिलास, बर्नार्ड जेंघिनी और डेविड बेकहम के बाद वर्ल्ड कप में दो फ्री-किक गोल करने वाले प्लेयर्स के क्लब में शामिल हो गए। मेसी के अब इस वर्ल्ड कप में छह गोल हो चुके हैं। वे गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे हैं। किलियन एमबाप्पे, विनीसियस जूनियर और एरलिंग हालैंड से दो गोल आगे हैं। इतना ही नहीं, मेसी ने वर्ल्ड कप करियर में 19वां गोल दागा है। उन्होंने मेंस वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने के रिकॉर्ड को और बेहतर किया। सेल्सो और मार्टिनेज ने भी गोल दागे मेसी के अलावा जियोवानी लो सेल्सो ने 19वें मिनट में फ्री-किक पर गोल करके अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिलाई। फिर लाउतारो मार्टिनेज ने 31वें मिनट में पेनाल्टी को गोल में हाफ टाइम से पहले बढ़त को दोगुना कर दिया। दोनों खिलाड़ियों का यह विश्व कप में पहला गोल रहा। दूसरे हाफ की शुरुआत में मैदान पर आए मौसा अलतमारी ने 55वें मिनट में गोल कर जॉर्डन की वापसी की उम्मीद जगाई, लेकिन अर्जेंटीना ने मैच पर नियंत्रण बनाए रखा। पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही जॉर्डन की टीम तीनों मुकाबले हारकर बाहर हो गई। मैच-71: कोलंबिया Vs पुर्तगाल पुर्तगाल का मैच ड्रॉ, रोनाल्डो गोल नहीं कर सके स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के नॉकआउट में प्रवेश कर लिया। मियामी स्टेडियम में रविवार को पुर्तगाल ने कोलंबिया के साथ गोल रहित ड्रॉ खेला। ग्रुप-के मैच में कोलंबिया ने इंजरी टाइम पर डेविनसन सांचेज ने हेडर के जरिए गोल दागा, लेकिन उनके ऑफ साइड होने पर रेफरी ने इसे अमान्य कर दिया। टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप में गोल रहित ड्रॉ खेला है। मैच के पहले ही मिनट में लुइस डियाज के डिफ्लेक्टेड शॉट पर जॉन कॉर्डोबा का हेडर गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गया। फिर कॉर्डोबा ने ब्रूनो फर्नांडीस को पछाड़ते हुए एक और मौका बनाया, लेकिन पुर्तगाल के गोलकीपर डियोगो कोस्टा ने शानदार बचाव किया। पुर्तगाल के गोलकीपर डियोगो कोस्टा ने छह बेहतरीन सेव करते हुए टीम को गोल खाने से बचाया। दोनों टीमों ने मिलकर गोल पर 36 प्रयास किए, लेकिन कोई भी गोल में तब्दील नहीं हो सका। डियागो कोस्टा को सुपीरियर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच-72: कांगो डीआर Vs उज्बेकिस्तान कांगो पहली बार नॉकआउट में, उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया 52 साल बाद वर्ल्ड कप में लौटी कांगो डीआर ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट (राउंड ऑफ 32) में जगह बना ली। अटलांटा स्टेडियम में उज्बेकिस्तान के कप्तान एल्डोर शोमुरोदोव ने 10वें मिनट में गोलकीपर के ऊपर से लॉब शॉट खेलकर गोल किया और टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ के 68वें मिनट में अब्दुकोदिर खुसानोव ने योआने विसा को पेनल्टी बॉक्स में गिरा दिया, जिस पर रेफरी ने पेनल्टी दी। विसा ने खुद पेनल्टी लेकर गोल स्कोर 1-1 किया। 78वें मिनट में मेशाक एलिया के शॉट पर डिफ्लेक्शन मिलने के बाद फिस्टन मायेले ने कांगो को 2-1 की बढ़त दिला दी। इंजरी टाइम में योआने विसा ने अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल दागकर 3-1 की जीत पक्की कर दी। कोलंबिया की टीम ग्रुप के टॉप पर रहकर नॉकआउट में पहुंची। जबकि पुर्तगाल ने दूसरे और कांगो डीआर ने तीसरे स्थान पर रहते हुए नॉकआउट राउंड में जगह बनाई है। कोलंबिया एक जुलाई को इंग्लैंड से खेलेगी। जबकि, पुर्तगाल का मुकाबला 3 जुलाई को क्रोएशिया से होगा। मैच 67: इंग्लैंड Vs घाना इंग्लैंड ग्रुप एल के टॉप पर रहा, क्रोएशिया-घाना भी नॉकआउट में 1966 की वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड ने ग्रुप एल के टॉप पर रहकर नॉकआउट में प्रवेश किया। जबकि, क्रोएशिया ने दूसरे स्थान पर रहकर नॉकआउट में जगह बनाई। घाना तीसरे स्थान पर रहकर भी इस राउंड में पहुंच गया। वहीं, पनामा लगातार तीनों मुकाबले हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया। रविवार के पहले मुकाबले में इंग्लिश टीम ने पनामा को 2-0 से हराया। इस मैच में जूड बेलिंघम ने 62वें और कप्तान हैरी केन ने 67वें मिनट में गोल किए। केन (11वां गोल) वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टॉप गोल स्कोरर बन गए हैं। ग्रुप के आखिरी लीग मैच में 2018 की रनरअप क्रोएशिया ने घना को 2-1 से हराया।
—————————————- फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… FIFA वर्ल्ड कप में नॉकआउट की शुरुआत आज रात से, पहले मैच में साउथ अफ्रीका और कनाडा की भिड़ंत FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज रात से नॉकआउट मुकाबले शुरु होंगे। राउंड ऑफ 32 में 16 मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच होगा। यह मुकाबला रात 12:30 बजे से लॉस एंजिल्स स्टेडियम में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

标签 :

Social Blize

http://socialblize.com

留下回复

您的电子邮件地址不会被公开。 必填字段标有 *

最新消息

关于我们

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

联系我们: info@socialblize.com

联系方式: +91-7976784661

Socialblize @2026. 版权所有。