मुंबई के विले पार्ले वेस्ट में 12 मंजिला इमारत की 11वीं मंजिल पर मंगलवार रात को आग लग गई. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए हैं. मरने वालों में ढाई साल का एक बच्चा भी शामिल है. आग बैप्टिस्टा रोड पर सेंट जेवियर्स स्कूल के पास, चर्च रोड पर स्थित शांता भवन बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 1101 और 1102 में लगी. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि, आग जब तक बुझी, तब तक जानमाल का काफी नुकसान हो चुका था. अब आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.


