मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन यानि एमसीए पर एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुढे का डंडा चला है. एमसीए के चार रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं. इसके अलावा एक स्नैक्स काउंटर का रजिस्ट्रेशन भी सस्पेंड कर दिया गया है. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन पर ये कार्रवाई चौंकानेवाली है. इससे पहले एफडीए की कार्रवाई मुंबई के कई फेमस रेस्तरां और बॉम्बे हाई कोर्ट की कैंटीन पर भी हो चुकी है.

