Bhopal News: भोपाल में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां सोशल मीडिया पर फैले एक अफवाह और रातों-रात अमीर बनने के लालच ने 17 साल के एक बेकसूर किशोर की जान ले ली. अपनी मां का सहारा बनने के लिए सड़कों पर कलम और की-चैन बेचने वाले रेहान नाम के लड़के को महज़ 100 रुपये का लालच देकर एक सुनसान जगह पर ले जाया गया और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई.

