दिल्ली में आज सुबह से ही भारी बारिश हो रही है. मूसलादार बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है. दिल्ली लुटियन जोन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सड़क पर घुटनों-घुटनों पानी भरा हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी दिल्ली में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और झमाझम बारिश होगी.

