热门话题

भारत पहली बार सीरीज में 4 मैच हारा:बटलर और ब्रूक की रिकॉर्ड साझेदारी; ट्रैफिक में फंसी टीम इंडिया, स्टेडियम लेट से पहुंची

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

इंग्लैंड ने पांचवे टी-20 मैच में भारत को 56 रन से हरा दिया। टीम इंडिया पहली बार किसी सीरीज या टूर्नामेंट में 4 मैच हारी है। इंग्लिश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 257 रन बनाए। यह भारत के खिलाफ किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। यह मैच आधे घंटे से देरी से शुरु हुआ। दरअसल भारतीय टीम ट्रैफिक की वजह से आधे घंटे देरी से स्टेडियम पहुंची। IND Vs ENG मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बना इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 257 रन बनाए। टी-20 में भारत के खिलाफ किसी भी टीम का यह सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के ही नाम था। टीम ने 2026 में वानखेड़े स्टेडियम में 246 रन बनाए थे। 2. भारत सीरीज में 4 मैच हारा भारत सीरीज में 4 मैच हारा। यह किसी टी-20 सीरीज या टूर्नामेंट में भारत को मिली सबसे ज्यादा हार है। इससे पहले टीम किसी भी सीरीज या टूर्नामेंट में 3 से ज्यादा मैच नहीं हारी थी। 3. ब्रूक ने 229 रन बनाए हैरी ब्रूक ने 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 229 रन बनाए। वे भारत के खिलाफ किसी बाइलेटरल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने 2022 में भारत के खिलाफ 3 मैचों में 184 रन बनाए थे। 4. इंग्लैंड ने 17 छक्के लगाए इंग्लैंड ने साउथैम्पटन में 17 छक्के लगाए। यह भारत का किसी टी-20 मैच में दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन है। वेस्टइंडीज ने 2016 में भारत के खिलाफ सबसे छक्के लगाए थे। उन्होंने लॉडरहिल में खेले गए मुकाबले में 21 छक्के लगाए थे। 5. श्रेयस ने धोनी की बराबरी की श्रेयस अय्यर ने टी-20 में लगातार टॉस जीतने के मामले में धोनी की बराबरी की। उन्होंने 2026 में लगातार 7वीं बार टॉस जीता। धोनी ने भी 2010 से 2012 के बीच लगातार 7 टॉस जीते थे। विराट कोहली 6 टॉस के साथ तीसरे नंबर पर हैं। 6. भारत के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी बटलर और ब्रूक ने 233 रन जोड़कर टी-20 में भारत के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी की। यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक और डेविड मिलर के नाम था। उन्होंने 2022 में गुवाहाटी में नाबाद 174 रन जोड़े थे। 7. बटलर-ब्रूक ने इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की बटलर और ब्रूक ने साउथम्पटन में 233 रन की पार्टनरशिप की। यह टी-20 में इंग्लैंड के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले डेविड मलान और ईयोन मॉर्गन ने 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में 182 रन जोड़े थे। 8. बटलर-ब्रूक ने 233 रन की पार्टनरशिप की बटलर और ब्रूक ने टी-20 में किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी की। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 233 रन जोड़े। अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजाई और उस्मान गनी टॉप पर हैं। उन्होंने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ देहरादून में 236 रन की पार्टनरशिप की थी। 9. बटलर ने इंग्लैंड के लिए दूसरी सबसे बड़ी पारी खेली बटलर ने टी-20 में इंग्लैंड के लिए दूसरी सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 131 रन बनाए। फिल साल्ट ने 2025 में टीम के लिए हाईएस्ट स्कोर बनाया था। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैनचेस्टर में नाबाद 141 रन की पारी खेली थी। 10. अभिषेक शर्मा का 53वें टी-20 मैच में रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा बिना कोई दूसरा फॉर्मेट खेले सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने भारत के लिए 53 टी-20 मैच खेले हैं। अभिषेक ने अब तक वनडे या टेस्ट में डेब्यू नहीं किया है। वेस्टइंडीज के सैमुअल बद्री 52 मैचों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 11. भारत के खिलाफ हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर बटलर भारत के खिलाफ टी-20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने साउथम्पटन में 131 रन बनाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के एविन लुईस के नाम था। उन्होंने 2017 में किंग्सटन में भारत के खिलाफ नाबाद 125 रन बनाए थे। यहां से टॉप मोमेंट्स… 1. भारतीय टीम ट्रैफिक में फंसी, मैच देर से शुरु हुआ मैच आधे घंटे की देरी शुरु हुआ। इसकी वजह ट्रैफिक रही। भारतीय टीम होटल से रोज बाउल ग्राउंड आने के लिए निकली, लेकिन ट्रैफिक मेें फंस गई। इसकी वजह से शाम 7:15 बजे टॉस हुआ और 7:30 बजे मैच शुरु हुआ। मैच का शेड्यूल शाम 7 बजे था। 2. शिवम दुबे ने 3 रन पर ब्रूक का कैच छोड़ा हैरी ब्रूक का कैच छूटना भारतीय टीम के लिए काफी महंगा साबित हुआ। शिवम दुबे ने पहली पारी के पांचवे ओवर में 3 रन पर ब्रूक का कैच छोड़ा। प्रिंस यादव ने ओवर की दूसरी गेंद शॉर्ट लेंथ डाली। ब्रूक ने शॉट लगाया, लेकिन गेंद बल्ले का टॉप एज लेकर हवा में खड़ी हो गई। शिवम दुबे गेंद को ठीक से जज नहीं कर पाए। टाइम होने के बावजूद वे गेंद के नीचे नहीं पहुंच पाए और कैच छूट गया। 3. भारत ने मिस फील्ड किए, 3 कैच छोड़े भारतीय फील्डर्स ने कम से कम 9 बार मिसफील्ड किए। इसकी वजह से करीब 15 रन एक्सट्रा गए। इसके अलावा टीम ने 3 कैच छोड़े। इनमें 2 कैच ब्रूक और एक कैच जोस बटलर का था।

标签 :

留下回复

您的电子邮件地址不会被公开。 必填字段标有 *

最新消息

关于我们

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

联系我们: info@socialblize.com

联系方式: +91-7976784661

Socialblize @2026. 版权所有。