热门话题

बेन स्टोक्स पूरे BBL सीजन में खेलेंगे:एडिलेड स्ट्राइकर्स से जुड़े, सिडनी थंडर के खिलाफ पहला मैच

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद बेन स्टोक्स BBL में हिस्सा लेंगे। उन्होंने एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ करार किया है। इसके अनुसार वे पूरे BBL सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे। उनका पहला मैच कैनबरा में सिडनी थंडर के खिलाफ होगा। अगर स्ट्राइकर्स क्वालिफाई करते हैं, तो स्टोक्स टूर्नामेंट के आखिरी दौर तक टीम के साथ रहेंगे। इस सीजन का फाइनल 26 जनवरी 2027 को होगा। स्टोक्स ने आखिरी बार 2015 की शुरुआत में BBL मैच खेला था। 2023 IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने के बाद से उन्होंने कोई T20 क्रिकेट नहीं खेला है। स्टोक्स ने खुद स्ट्राइकर्स को चुना साउथ ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट एसोसिएशन (SACA) काफी समय से स्टोक्स को टीम में शामिल करने की कोशिश कर रही थी। स्टोक्स ने BBL में लौटने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद SACA के क्रिकेट जनरल मैनेजर साइमन इंस्ली ने उनसे बातचीत की। SACA को सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स जैसी टीमों से मुकाबला करना पड़ा। ये टीमें भी 35 साल के स्टोक्स को अपने साथ जोड़ना चाहती थीं। स्टोक्स का परिवार भी साथ रहेगा SACA के मुताबिक, एडिलेड ओवल और एडिलेड शहर के लिए स्टोक्स का लगाव करार तय होने में अहम रहा। बाएं हाथ के बल्लेबाज स्टोक्स के एडिलेड में डेढ़ महीने के प्रवास के दौरान उनका परिवार भी उनके साथ रहने की उम्मीद है। SACA के एक सूत्र ने कहा, ‘बेन आगामी BBL सीजन में स्ट्राइकर्स की नीली जर्सी पहनने और सच्चे दक्षिण ऑस्ट्रेलियाई की तरह रहने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।’ डरहम के लिए बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद स्टोक्स ने सभी फॉर्मेट में डरहम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। काउंटी चैंपियनशिप में उनका बल्लेबाजी औसत 63.60 रहा है। लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने 41.14 के औसत से रन बनाए हैं। स्ट्राइकर्स में मैट शॉर्ट समेत कई स्थानीय खिलाड़ी BBL में निजी निवेश को लेकर लगातार चर्चा चल रही है। इस बीच बड़े नाम वाले विदेशी खिलाड़ियों को जोड़ना लीग की प्राथमिकताओं में शामिल है। स्टोक्स स्ट्राइकर्स के ड्रेसिंग रूम में ऑस्ट्रेलिया के नियमित सीमित ओवरों के खिलाड़ी मैट शॉर्ट के साथ रहेंगे। टीम में जेसन सांघा, लियाम स्कॉट, हेनरी थॉर्नटन और मैकेंजी हार्वे जैसे स्थानीय खिलाड़ी भी हैं। फिलहाल टीम में एलेक्स कैरी का नाम भी शामिल है। हालांकि, टेस्ट सीजन और भारत के टेस्ट दौरे के कार्यक्रम को देखते हुए उनके इस सीजन में खेलने की संभावना कम है। भारत का दौरा सिडनी में नए साल के टेस्ट के तुरंत बाद शुरू होगा। टिम पेन की कोचिंग में खेलेंगे स्टोक्स एडिलेड टीम का हिस्सा बनने के बाद स्टोक्स को टिम पेन की कोचिंग में खेलने का मौका मिलेगा। पेन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान हैं और एशेज क्रिकेट में स्टोक्स के खिलाफ खेल चुके हैं। 2019 में जब हेडिंग्ले में स्टोक्स ने अपनी सबसे यादगार पारियों में से एक खेली थी, तब पेन ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभाल रहे थे। पेन ने कहा, “बेन क्रिकेट के सबसे महान ऑलराउंडरों में से एक हैं। वह मैच जिताने की क्षमता रखने वाले ऐसे खिलाड़ी हैं, जो दबाव में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।” स्टोक्स ने 5 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर से ज्यादा का करार किया है। इससे वह BBL के 16वें सीजन के सबसे चर्चित विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। स्ट्राइकर्स अभी दो अन्य बड़े नामों के साथ बातचीत कर रहे हैं। टीम को उम्मीद है कि जल्द ही उनके साथ जुड़ने की पुष्टि कर दी जाएगी.

标签 :

留下回复

您的电子邮件地址不会被公开。 必填字段标有 *

最新消息

关于我们

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

联系我们: info@socialblize.com

联系方式: +91-7976784661

Socialblize @2026. 版权所有。