भाजपा की नई टीम में उत्तर प्रदेश से 8 नेताओं को जगह दी गई है. दिल्ली से 10 लोगों को जगह दी गई है. राजस्थान के तीन, मध्यप्रदेश के 6 नेता हैं, जिन्हें जगह दी गई. महाराष्ट्र के 5 ऐसे चेहरे हैं जिन्हें नितिन नवीन की टीम में रखा गया. गुजरात से 4 चेहरे हैं, उत्तराखंड से भी 4 चेहरे हैं और बिहार के तीन लोगों को जगह दी गई है. छत्तीसगढ़ से दो चेहरे जिन्हें नितिन नवीन की टीम में जगह दी गई, ओडिशा से भी दो चेहरे आते हैं. आंध्र प्रदेश से दो और पंजाब से दो बंगाल से भी दो लोगों को जगह दी गई. अगर आप देखे तो पूरे भारत से लोगों को जगह दी गई है नितिन नवीन की टीम में.


