बीजेपी के लंबे समय से सहयोगी रहे जेडीयू अब अपनी ही सरकार के एक फैसले पर सवाल उठा रही है. मामला बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के फैसले से जुड़ा है. उन्होंने राज्य के 551 मॉडल स्कूलों का नाम बदलकर “सरस्वती विद्या निकेतन” कर दिया और साथ ही सभी स्कूलों की इमारतों को भगवा रंग में रंगवा दिया.


