उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर करोड़ों रुपये के फ्लैट की निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं. यहां एक फ्लैट में अचानक छत का प्लास्टर गिर गया. फ्लैट में रहने वाली महिला ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया. महिला ने बताया कि हादसे से कुछ ही देर पहले उनका बच्चा ठीक उसी जगह के पास खड़ा था. उन्होंने कहा कि अगर उस समय बच्चा वहां मौजूद होता, तो उसे गंभीर चोट लग सकती थी. ऐसे में अब सोसाइटी में रहने वाले लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

