热门话题

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित:वेदराल्ड बाहर, रेनशॉ की वापसी; पहले टेस्ट में मिली थी हार

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 22 अगस्त से मैके में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए 13 सदस्यीय टीम में एक बदलाव किया है। पहले टेस्ट में 9 विकेट की हार के बाद ओपनर जैक वेदराल्ड को टीम से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह मैथ्यू रेनशॉ की वापसी हुई है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने एशेज में सफल रही ट्रैविस हेड और वेदरअल्ड की ओपनिंग जोड़ी को सिर्फ एक टेस्ट बाद तोड़ दिया है। रेनशॉ के ओपनिंग करने की संभावना रेनशॉ को दूसरे टेस्ट में ट्रैविस हेड के साथ ओपनिंग करने का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने बैटिंग ऑर्डर को लेकर अंतिम फैसला नहीं किया है। विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस भी ओपनिंग के विकल्प हैं। उन्होंने पिछले साल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI के लिए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ ओपनिंग करते हुए 40 और नाबाद 125 रन बनाए थे। 30 साल के रेनशॉ ने अपना पिछला टेस्ट 2023 में भारत के खिलाफ दिल्ली में खेला था। उन्होंने पिछले शेफील्ड शील्ड सीजन में 10 पारियों में 3 शतक लगाए और करीब 50 की औसत से रन बनाए थे। मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में भी उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दो शतक हैं। वेदराल्ड ने पहले टेस्ट में बनाए थे 23 और 0 रन वेदराल्ड को बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट में दोनों पारियों में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने पहली पारी में 23 और दूसरी पारी में 0 रन बनाए। इसके साथ उनका टेस्ट करियर औसत 20.36 रह गया। वेदरअल्ड ने एशेज सीरीज में हेड के साथ अच्छी ओपनिंग साझेदारियां की थीं। इसी प्रदर्शन के बाद उन्हें अप्रैल में ऑस्ट्रेलिया का नेशनल कॉन्ट्रैक्ट भी मिला था, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। लाबुशेन पर भी दबाव, टीम में बरकरार नंबर-3 बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को टीम में बरकरार रखा गया है, लेकिन उन पर भी प्रदर्शन का दबाव है। उन्होंने पहले टेस्ट में 1 और 31 रन बनाए थे। पिछले 42 टेस्ट पारियों में उनका औसत 25.23 रहा है और करीब तीन साल से उन्होंने इंटरनेशनल सेंचुरी नहीं बनाई है। ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा है कि टीम लाबुशेन से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हासिल करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने माना कि बल्लेबाज के रन नहीं बन रहे हैं, लेकिन उनकी तकनीक में कुछ सुधार नजर आया है। 22 अगस्त से मैके में दूसरा टेस्ट दो टेस्ट की सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे है। पहला टेस्ट डार्विन में बांग्लादेश ने 9 विकेट से जीता था। अब दूसरा टेस्ट 22 से 26 अगस्त तक मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेला जाएगा। मुकाबला स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया की नजर सीरीज बराबर करने पर है, जबकि बांग्लादेश सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा।

标签 :

留下回复

您的电子邮件地址不会被公开。 必填字段标有 *

最新消息

关于我们

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

联系我们: info@socialblize.com

联系方式: +91-7976784661

Socialblize @2026. 版权所有。