पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग में बड़ा हादसा टल गया. जिले के बिंदु इलाके में अचानक हुए भारी भूस्खलन के दौरान एक बाइक सवार बाल-बाल बच गया. पहाड़ी का बड़ा हिस्सा भरभराकर सड़क पर आ गिरा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना के समय सड़क पर मौजूद लोगों और वाहन चालकों ने किसी तरह सुरक्षित स्थान पर भागकर अपनी जान बचाई.

