ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर सुर्खियों में है. पश्चिमी ईरान से सामने आई रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि एक बॉटल्ड वॉटर फैक्ट्री को निशाना बनाकर हमला किया गया है. स्थानीय दावों के अनुसार, इस हमले में तीन अमेरिकी प्रोजेक्टाइल गिरने की बात कही जा रही है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.
बताया जा रहा है कि हमले के बाद फैक्ट्री को भारी नुकसान पहुंचा है. हालांकि, इस घटना को लेकर अलग-अलग दावे और प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस घटनाक्रम पर टिकी हुई है, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच पहले से ही तनावपूर्ण संबंध किसी भी नए घटनाक्रम को और अधिक संवेदनशील बना देते हैं.

