बिहार की राजधानी पटना में छात्र और अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं अब इन छात्रों के तमाम सवालों पर बिहार लोक सेवा आयोग के एग्जाम कंट्रोलर ने जवाब दिया है. इसी बीच उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे लेकर अब मामला और बिगड़ सकता है. परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आंदोलन कर रहे छात्रों के लगाए जा रहे आरोपों पर कहा, ‘हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार’… उनके इस बयान को लेकर अब विवाद बढ़ रहा है और विपक्षी दलों ने भी इसे लेकर बिहार सरकार पर हमला बोला है.

