热门话题

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड पर 204 रन की बढ़त बनाई:रचिन रवींद्र फिफ्टी बनाकर नाबाद लौटे, इंग्लैंड 354 रन पर सिमटा

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड पर 204 रन की बढ़त हासिल कर ली है। ट्रेंट ब्रिज में शनिवार को स्टंप्स तक कीवियों ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 120 रन बना लिए हैं। रचिन रवींद्र फिफ्टी बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले इंग्लैंड पहली पारी में 354 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड को पहली पारी के आधार पर 84 रन की बढ़त मिली। कीवियों ने पहली पारी में 438 रन बनाए थे। 12 रन पर ओपनर्स आउट, रचिन रवींद्र ने पारी संभाली दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। टीम ने सिर्फ 12 रन पर ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने नई गेंद से शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले ही ओवर में टॉम लैथम (4 रन) और पांचवें ओवर में डेवोन कॉन्वे (5 रन) को आउट किया। इसके बाद रचिन रवींद्र ने पहले हेनरी निकोल्स और फिर डेरिल मिचेल के साथ मिलकर पारी को संभाला। रवींद्र ने लगातार दूसरे टेस्ट में अर्धशतक लगाया। इससे पहले उन्होंने द ओवल टेस्ट में 76 रन बनाए थे। दिन का खेल समाप्त होने तक वह 60 रन और डेरिल मिचेल 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। इंग्लैंड 354 पर ऑलआउट, नाथन स्मिथ को 4 विकेट 223/2 के स्कोर से दिन की शुरुआत करने वाली इंग्लिश टीम ने आखिरी 8 विकेट 131 रन बनाने में गंवा दिए। जैकब बेथेल (74 रन) और जो रूट (21 रन) पिछले दिन के स्कोर में इजाफा नहीं कर सके। बेथेल को विल ओरूर्क ने टॉम लैथम के हाथों कैच कराया। जबकि रूट को नाथन स्मिथ ने LBW किया। ऐसे में हैरी ब्रूक (58 रन) ने अर्धशतक लगाकर टीम को 300 पार पहुंचाया। इंग्लैंड के सभी विकेट पेसर्स ने लिए। नाथन स्मिथ ने 4 विकेट झटके। जबकि, विल ओरूर्क और जैक फाउलकेस को 3-3 विकेट मिले। ————————————————— नॉटिंघम टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड ने वापसी की, डकेट का शतक इंग्लैंड ने ट्रेंट ब्रिज में चल रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार वापसी की। टीम ने शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में दो विकेट पर 223 रन बनाए। जो रूट 21 और जैकब बेथेल 74 रन पर नाबाद लौटे। पढ़ें पूरी खबर

标签 :

Social Blize

http://socialblize.com

留下回复

您的电子邮件地址不会被公开。 必填字段标有 *

最新消息

关于我们

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

联系我们: info@socialblize.com

联系方式: +91-7976784661

Socialblize @2026. 版权所有。