मुजफ्फरनगर के एक कॉलेज के 70 वर्षीय प्रबंधक अरविंद गर्ग पर एक शिक्षिका ने जॉइनिंग प्रक्रिया के दौरान आपत्तिजनक प्रस्ताव देने का आरोप लगाया है. शिक्षिका द्वारा कथित बातचीत का वीडियो रिकॉर्ड कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रबंधक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है.

