STIC ट्रैवल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष गोयल ने नेपाल-चीन आपदा में फंसे या लापता भारतीय पर्यटकों के बारे में NDTV से बात की. उन्होंने कहा कि बारिश सीजन में भारतीय पर्यटक नेपाल जाना अवॉइड करते हैं, लेकिन फिर भी हजारों भारतीय पर्यटक नेपाल जाते हैं. इनमें ज्यादा धार्मिक पर्यटक होते हैं…कुछ टूरिस्ट एडवेंचर टूरिज्म के लिए जाते हैं, वो ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में जाते हैं कुछ लोग मानसरोवर यात्रा के लिए जाते हैं वह भी इस Disaster की वजह से फंस गए हैं. मेरी अभी नेपाल एयरलाइन्स के एक वरिष्ठ अधिकारी से बात हुई है…उन्होंने बताया है कि वहां हजारों लोग इस डिजास्टर में फंस गए हैं. वहां 100 से ज्यादा भारतीय नागरिक फंस गए हैं, एग्जैक्ट नंबर की जानकारी अभी नहीं है.

