ठाणे के कल्याण पश्चिम के गौरीपाड़ा इलाके में एक नशे में धुत युवक ने पुलिसकर्मी पर डंडे से हमला कर दिया, जिसकी पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। शिकायत मिलने पर खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन में तैनात गणेश चव्हाण मौके पर पहुंचे थे, जहां राहुल तायड़े नाम के युवक ने पहले उनसे बहस की और फिर डंडे से मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी इलाके में लोगों के घरों के बाहर खड़े होकर हंगामा कर रहा था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। इस मामले में खड़कपाड़ा पुलिस ने राहुल तायड़े के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

