नेपाल की एक दीवार पर सैकड़ों लोगों की फोटो लगे हैं. ये वो लोग हैं, जो 26 अगस्त की सुबह आई भीषण बाढ़ की चपेट में आने से अपनों से बिछड़ गए हैं. अब अपने इन अपनों की तलाश में भटक रहे हैं. इसे आप दुनिया की सबसे दर्दभरी दीवार कह सकते हैं. इस दर्द भरी दीवार पर हर शख्स टकटकी लगाए हुए है, जिसका कोई अपना नेपाल की बाढ़ में कहीं खो गया है.

