लोनी बॉर्डर में तेज बारिश के बाद सड़कें दरिया बनी नजर आईं. घुटनों-घुटनों तक सड़कों पर पानी भर गया. बंथला फ्लाईओवर से लेकर दिल्ली-सहारनपुर रोड तक कई जगह जलभराव देखने को मिल रहा है. इसी बीच खन्ना नगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिसमें पानी से भरी सड़क पर सवारियों से भरा ऑटो अचानक पलट जाता है। गनीमत रही कि हादसे में किसी सवारी को गंभीर चोट नहीं आई। सवाल है हर बारिश में जलभराव और हादसों की ये तस्वीर आखिर कब बदलेगी?


