热门话题

तारोबा टेस्ट: वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रन से हराया:: जेडन सील्स ने झटके 5 विकेट; विंडीज सीरीज में 1-0 से आगे

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

तारोबा (त्रिनिदाद) में खेले गए दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रन से हरा दिया। 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की दूसरी पारी 120 रन पर सिमट गई। तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने 35 रन देकर 5 विकेट लिए। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। वहीं, पाकिस्तान की विदेशी सरजमीं पर यह लगातार आठवीं टेस्ट हार रही। 211 रन के लक्ष्य के सामने ढही पाकिस्तान की बल्लेबाजी चौथे दिन पाकिस्तान को जीत के लिए 211 रन चाहिए थे, लेकिन टीम 40.2 ओवर में 120 रन पर ऑलआउट हो गई। इमाम-उल-हक (8), अजान आवैस (6) और सलमान आगा (0) लंच से पहले ही आउट हो गए। इसके बाद मोहम्मद रिजवान और आमिर जमाल भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। सील्स के 5 विकेट, तेज गेंदबाजों ने किया कमाल 23 साल के जेडन सील्स ने 13.2 ओवर में 35 रन देकर 5 विकेट लिए। पाकिस्तान के खिलाफ यह उनका दूसरा फाइव विकेट हॉल रहा। जस्टिन ग्रीव्स ने 2 विकेट लिए, जबकि केमार रोच और शमार जोसेफ को 1-1 विकेट मिला। बाबर आजम का अर्धशतक नहीं बचा सका हार एक छोर पर बाबर आजम टिके रहे और 86 गेंद में नाबाद 52 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर का 32वां अर्धशतक रहा। उन्होंने आखिरी विकेट के लिए मोहम्मद अब्बास (7) के साथ 36 रन जोड़े, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। सील्स ने अब्बास को एलबीडब्ल्यू कर मैच खत्म किया। टूटी उंगली के बावजूद खेले शान मसूद शान मसूद पहली पारी में फील्डिंग के दौरान दाएं हाथ की उंगली फ्रैक्चर करा बैठे थे। चोट के कारण वह नीचे बल्लेबाजी करने उतरे और 6 रन बनाकर आउट हुए। निचले क्रम ने बढ़ाया लक्ष्य वेस्टइंडीज ने चौथे दिन 7 विकेट पर 93 रन से आगे खेलना शुरू किया। शमार जोसेफ (32) और केमार रोच (22) ने आठवें विकेट के लिए 61 रन जोड़कर टीम को 148 रन तक पहुंचाया। इससे पाकिस्तान के सामने 211 रन का लक्ष्य खड़ा हुआ। सर गैरी सोबर्स के 90वें जन्मदिन पर खास जीत यह जीत वेस्टइंडीज के लिए इसलिए भी खास रही क्योंकि इसी दिन महान ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स का 90वां जन्मदिन था। कैरेबियाई टीम ने जीत के साथ उन्हें यादगार तोहफा दिया।

标签 :

留下回复

您的电子邮件地址不会被公开。 必填字段标有 *

最新消息

关于我们

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

联系我们: info@socialblize.com

联系方式: +91-7976784661

Socialblize @2026. 版权所有。