मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक बेहद अनोखी और प्रेरणादायक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बढ़ते शादी खर्चों के बीच एक किसान परिवार ने सादगी और सामूहिक आयोजन की मिसाल पेश करते हुए अपने 14 बेटों और भतीजों की शादी एक ही मंडप में कराई। खास बात यह रही कि सभी दूल्हे ट्रैक्टर-ट्रॉली में बारात लेकर पहुंचे, जबकि शादी के बाद दुल्हनों की विदाई भी दूसरी ट्रॉली से हुई।

