उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की बेल्थरारोड तहसील के उभांव गांव में रविवार रात करीब 2 बजे दानिश के घर में एक विषैला सांप घुसने की कोशिश कर रहा था. तभी दानिश के पालतू कुत्ते टॉमी की नजर सांप पर पड़ गई. टॉमी ने लगातार भौंककर परिवार को सतर्क किया और फिर सांप से भिड़ गया. करीब एक घंटे तक चली इस लड़ाई में टॉमी ने सांप को मार डाला, लेकिन इस दौरान सांप ने उसे डस लिया. जहरीले सांप के डसने से टॉमी की भी मौत हो गई.


