热门话题

जरूरत की खबर- बारिश में बढ़ती ड्रेनेज प्रॉब्लम्स:इन 6 गलतियों से पाइप होता जाम, एक्सपर्ट से जानें ड्रेनेज साफ रखने के 10 टिप्स

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

बारिश में जलभराव और ड्रेनेज ब्लॉक होने से घरों, दुकानों और कॉलोनियों में लोगों की परेशानियां बढ़ जाती हैं। इससे घरों में ज्यादा मच्छर पनपते हैं। साथ ही लंबे समय में दीवारों को भी नुकसान होता है। अगर समय रहते ड्रेनेज की सफाई और देखभाल न की जाए, तो मामूली समस्या भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में मानसून में ड्रेनेज प्रॉब्लम्स की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: अजय यादव, फाउंडर, हैलो एसपीएस इंडिया, क्लीनिंग सर्विस, भोपाल सवाल- ड्रेनेज प्रॉब्लम क्या होती है? जवाब- घर, बिल्डिंग या किसी इलाके का पानी सही तरीके से बाहर न निकल पाना ही ड्रेनेज प्रॉब्लम है। इसकी वजह से- सवाल- मानसून में ड्रेनेज प्रॉब्लम्स क्यों बढ़ जाती हैं? जवाब- लगातार और तेज बारिश के कारण ड्रेनेज सिस्टम पर प्रेशर बढ़ जाता है। अगर नालियां, पाइप या सीवर पहले से साफ न हों, तो पानी की निकासी बाधित होती है। इसके सभी कारण ग्राफिक में देखिए- सवाल- घर में किन जगहों पर ड्रेनेज प्रॉब्लम ज्यादा होती है? जवाब- ड्रेनेज प्रॉब्लम सबसे ज्यादा बाथरूम, किचन सिंक और पानी निकासी वाली जगहों पर होती है। बारिश के मौसम में यह समस्या और बढ़ जाती है। घर की किन जगहों पर ड्रेनेज प्रॉब्लम हो सकती है, ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या ड्रेनेज प्रॉब्लम सिर्फ पुराने घरों में होती है? जवाब- नहीं, नए घरों में भी ये समस्या हो सकती है। इसके मुख्य कारण हैं- हालांकि नए घरों की तुलना में पुराने घरों में रिस्क ज्यादा रहता है। सवाल- ड्रेनेज में खराबी के संकेत क्या हैं? जवाब- ड्रेनेज सिस्टम में खराबी आने पर कुछ संकेत साफ दिखाई देते हैं। इन्हें नजरअंदाज करने पर ड्रेनेज ब्लॉक हो सकता है। जैसेकि- सवाल- ड्रेनेज ब्लॉकेज को साफ करने के घरेलू उपाय क्या हैं? जवाब- अगर ब्लॉकेज मामूली है, तो कुछ घरेलू उपायों से ड्रेन साफ किया जा सकता है। डिटेल में समझें– 1. गर्म पानी डालना गर्म पानी तेल और साबुन की लेयर को ढीला करके फ्लो ठीक करने में मदद करता है। 2. बेकिंग सोडा और विनेगर का इस्तेमाल ड्रेन में बेकिंग सोडा डालकर उसके ऊपर विनेगर डालें। कुछ देर बाद गर्म पानी डाल दें। इससे हल्के ब्लॉकेज की समस्या ठीक हो जाती है। 3. ड्रेन कवर हटाकर कचरा निकालना बाल, पत्तियां और अन्य फंसे हुए कचरे को बाहर निकालकर ड्रेन ब्लॉकेज को ठीक किया जा सकता है। 4. प्लंजर का इस्तेमाल प्लंजर (ड्रेन ब्लॉकेज हटाने वाला उपकरण) की मदद से हल्के ब्लॉकेज को आसानी से हटाया जा सकता है। 5. छत और बालकनी की ड्रेन क्लीनिंग बारिश से पहले पत्तियां, मिट्टी और अन्य कचरा हटा दें, ताकि पानी आसानी से निकल सके। ध्यान रखें, हार्ड केमिकल वाले ड्रेन क्लीनर का ज्यादा इस्तेमाल पाइपों को नुकसान पहुंचाता है। अगर समस्या लगातार बनी हुई है, तो प्लंबर की मदद लेना बेहतर है। सवाल- हमारी किन गलतियों से ड्रेनेज जाम होता है? जवाब- ड्रेनेज सिस्टम में ब्लॉकेज ज्यादातर हमारी रोजमर्रा की गलत आदतों की वजह से होता है। इन गलतियों से पाइप और नालियों में गंदगी जमा होने लगती है, जिससे पानी की निकासी प्रभावित होती है। सभी गलतियां ग्राफिक में देखिए- सवाल- ड्रेनेज ब्लॉक होने के क्या खतरे हैं? जवाब- ड्रेनेज की समस्या को नजरअंदाज करने पर घर के स्ट्रक्चर और हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। सभी रिस्क ग्राफिक में देखिए- सवाल- छत और बालकनी के ड्रेनेज सिस्टम को कैसे ठीक रखें? जवाब- रेगुलर ड्रेनेज केयर से पानी की निकासी बेहतर बनी रहती है। साथ ही लीकेज या सीलन जैसी समस्याओं का रिस्क कम होता है। इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें- सवाल- बाथरूम और किचन ड्रेनेज को जाम होने से कैसे बचाएं? जवाब- कुछ बुनियादी सावधानियां अपनाकर ड्रेनेज को साफ रख सकते हैं। ड्रेनेज चोक होने से बचाने के लिए ग्राफिक में दी गई बाताें का ध्यान रखें- सवाल- बारिश से पहले ड्रेनेज सिस्टम की जांच क्यों जरूरी है? जवाब- इससे पानी निकासी के रास्ते में हो रहे ब्लॉकेज का पता चलता है। समय रहते सफाई और रिपेयर से बारिश में जलभराव, सीवर बैकफ्लो, सीलन और अन्य परेशानियों से बचा जा सकता है। सवाल- ड्रेनेज सिस्टम की सफाई कितनी बार करनी चाहिए? जवाब- आमतौर पर इसकी सफाई हर महीने करनी चाहिए। अगर पानी धीरे निकल रहा हो, बदबू आ रही हो या बार-बार ब्लॉकेज हो रहा हो, तो तुरंत सफाई करानी चाहिए। सवाल- घर की नालियों में क्या नहीं डालना चाहिए? जवाब- नालियों में ऐसी चीजें नहीं डालनी चाहिए, जो पाइप में फंसकर पानी के फ्लो को रोक सकती हैं। जैसेकि- सवाल- लीफ गार्ड क्या होता है? जवाब- लीफ गार्ड एक जालीदार कवर है, जिसे ड्रेन, गटर या पानी निकासी वाले पाइप के ऊपर लगाया जाता है। यह पत्तियों और कचरे को अंदर जाने से रोकता है। इससे ड्रेनेज ब्लॉकेज का रिस्क कम होता है। सवाल- क्या रेन वाटर हार्वेस्टिंग से ड्रेनेज प्रॉब्लम कम हो सकती है? जवाब- हां, रेन वाटर हार्वेस्टिंग से बारिश का पानी स्टोर होता है। इससे ड्रेनेज सिस्टम पर प्रेशर कम होता है। साथ ही यह अंडरग्राउंड वाटर लेवल बढ़ाने में मददगार है। सवाल- खराब ड्रेनेज के कारण अगर घर में पानी भर जाए तो क्या करें? जवाब- इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें- …………………… जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- बारिश में खराब होते वुडेन फर्नीचर: नमी के 12 संकेत इग्नोर न करें, एक्सपर्ट से जानें लकड़ी को सीलन से कैसे बचाएं अगर बारिश का मौसम शुरू होते ही लकड़ी की अलमारी ठीक से बंद न हो, दराज चिपकने लगे या सोफे से सीलन की बदबू आने लगे, तो इसे सामान्य न समझें। ये संकेत हो सकते हैं कि आपके वुडन (लकड़ी के) फर्नीचर पर नमी का असर शुरू हो गया है। पूरी खबर पढ़िए…

标签 :

留下回复

您的电子邮件地址不会被公开。 必填字段标有 *

最新消息

关于我们

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

联系我们: info@socialblize.com

联系方式: +91-7976784661

Socialblize @2026. 版权所有。