热门话题

जरूरत की खबर- काला चना, सेहत का खजाना:सस्ता सुपरफूड, जिंक, मैग्नीशियम से भरपूर, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें, किसे नहीं खाना चाहिए

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

काला चना एक सस्ता और पोषण से भरपूर सुपरफूड है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और कई जरूरी विटामिन्स–मिनरल्स होते हैं। यही वजह है कि इसे रोजमर्रा की डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। ‘नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन’ में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, काले चने में फाइबर, प्रोटीन और अन्य बायोएक्टिव कंपाउंड्स होते हैं, जो डायबिटीज और हार्ट डिजीज का जोखिम कम करते हैं। इसलिए ‘जरूरत की खबर‘ में आज काले चने के हेल्थ बेनिफिट्स की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. अनु अग्रवाल, सीनियर क्लीनिकल डाइटीशियन, फाउंडर- ‘वनडाइटटुडे’ सवाल- चने में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं? जवाब- ‘यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर’ (USDA) के मुताबिक, काला चना ‘पोषक तत्वों का खजाना’ है। एक न्यूट्रिएंट-डेंस फूड होने के कारण यह कम मात्रा में भी कई जरूरी पोषक तत्व उपलब्ध कराता है। इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करते हैं। 100 ग्राम काले चने की न्यूट्रिशनल वैल्यू नीचे ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या काबुली चने में भी काले चने के बराबर न्यूट्रिएंट्स होते हैं? जवाब- दोनों में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स अच्छी मात्रा में होते हैं। हालांकि इनकी मात्रा में थोड़ा अंतर होता है। इसलिए किसी एक को दूसरे से बेहतर नहीं कहा जा सकता है। दोनों को संतुलित डाइट में शामिल किया जा सकता है। सवाल- चने के हेल्थ बेनिफिट्स क्या हैं? जवाब- सारे बेनिफिट्स पॉइंटर में देखिए– सवाल- चने को अपनी डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं? जवाब- चने को कई तरीके से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जैसेकि- सवाल- चने को किस रूप में खाना ज्यादा फायदेमंद है- भुना हुआ, अंकुरित या उबला हुआ? जवाब- डॉ. अनु अग्रवाल बताती हैं कि तीनों रूपों में चना पौष्टिक और फायदेमंद होता है। सवाल- क्या डायबिटिक लोग भी चना खा सकते हैं? जवाब- हां, बिल्कुल खा सकते हैं। उसका साइंटिफिक रीजन ऐसे समझिए- सवाल- क्या बच्चों को चना दे सकते हैं? जवाब- हां, चना बच्चों की फिजिकल और मेंटल ग्रोथ में मदद करता है। इसलिए– सवाल- क्या ज्यादा चना खाने के कोई नुकसान भी हैं? जवाब- हां, जरूरत से ज्यादा चना खाने से गैस, पेट फूलना, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए चने का सेवन संतुलित मात्रा में ही करें। साथ ही चने के साथ पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। इससे चना आसानी से पचता है। सवाल- किन लोगों काे चना खाने में सावधानी बरतनी चाहिए? जवाब- वैसे तो चना हर किसी के लिए फायदेमंद है। लेकिन कुछ लोगों को चना कम खाना चाहिए या डाइटीशियन की सलाह से ही खाना चाहिए। सवाल- एक दिन में कितना चना खा सकते हैं? जवाब- चने की सही मात्रा व्यक्ति की उम्र, फिजिकल एक्टिविटी, हेल्थ कंडीशन और डाइट पर निर्भर करती है। ……………………. जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- कटहल के 12 हेल्थ बेनिफिट्स: इसका फाइबर पेट को रखे साफ, ब्लड प्रेशर रखे दुरुस्त, लेकिन एक बार में ज्यादा न खाएं ‘इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फूड साइंस’ में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, कटहल में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और फाइटोकेमिकल्स (पौधों से मिलने वाले तत्व) होते हैं। इनमें ऐसे गुण होते हैं, जो शरीर में इंफ्लेमेशन कम करने, बैक्टीरिया से लड़ने और कैंसर का रिस्क कम करने में मदद कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़िए…

标签 :

留下回复

您的电子邮件地址不会被公开。 必填字段标有 *

最新消息

关于我们

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

联系我们: info@socialblize.com

联系方式: +91-7976784661

Socialblize @2026. 版权所有。