热门话题

जडेजा ने पिछले 5 साल में सबसे ज्यादा नो-बॉल फेंकी:44 साल बाद किसी श्रीलंकाई बैटर का भारत के खिलाफ पहले 2 टेस्ट में शतक; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन बुधवार को श्रीलंका के सोनल दिनूशा ने शतक लगाया। 44 साल बाद किसी श्रीलंकाई बैटर ने भारत के खिलाफ अपने पहले 2 टेस्ट में शतक लगाए हैं। उनसे पहले 1982 में दलीप मेंडिस ने ऐसा किया था। भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा 2021 के बाद सबसे ज्यादा नो बॉल डालने वाले लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं। वे इस टेस्ट मैच में 4 नो-बॉल डाल चुके हैं। डेब्यूटेंट सारांश जैन ने पहला टेस्ट विकेट लिया। चौथे दिन बने टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. 2021 से टेस्ट में 88 नो-बॉल डाल चुके जडेजा रवींद्र जडेजा 2021 से टेस्ट में सबसे ज्यादा नो-बॉल डालने वाले बाएं हाथ के स्पिनर हैं। वे 88 नो-बॉल डाल चुके हैं। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के नोमान अली हैं, जिनके 40 नो-बॉल हैं। 2. इस टेस्ट में भारतीय स्पिनर 10 नो-बॉल फेंक चुके 2021 से किसी टेस्ट मैच में नो-बॉल डालने के मामले में भारतीय स्पिनरों ने दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन किया। कोलंबो में भारतीय स्पिनर्स 10 नो-बॉल डाल चुके हैं। उन्होंने 2021 में चेन्नई के ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ 14 नो-बॉल डाले थे। स्पिन गेंदबाजी कोच सिराज बहतुले ने कहा- ‘हम इस पर काम कर रहे हैं। कई बार यह चिंता का विषय बन जाता है।’ उन्होंने टेस्ट में भी फ्री-हिट देने की पैरवी की। बहतुले ने कहा- अगर फ्री-हिट मिलती है तो निश्चित तौर पर नो-बॉल कम हो जाएंगी।’ 3. दिनूशा का भारत के खिलाफ लगातार दूसरा शतक दिनुशा ने पहली पारी में 103 रन बनाए। वे भारत के खिलाफ करियर के पहले 2 टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले दूसरे श्रीलंकाई हैं। ओवरऑल वे ऐसा करने वाले दुनिया के 8वें बल्लेबाज बन गए हैं। यहां से टॉप मोमेंट्स… 1. दिनूशा ने चौका लगाकर सेंचुरी पूरी की श्रीलंका की पहली पारी के 86वें ओवर में दिनूशा ने अपना शतक पूरा किया। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर चौका लगाकर अपने करियर का दूसरा टेस्ट शतक जड़ा। उन्होंने सीरीज के पहले टेस्ट की पहली पारी में भी 100 रन बनाए थे। 2. सारांश जैन ने 2 विकेट लेकर श्रीलंकाई पारी समेटी 87वें ओवर में सारांश जैन ने लाहिरू कुमारा को आउट कर अपना मेडन टेस्ट विकेट लिया। उन्होंने लाहिरु को ध्रुव जुरेल के हाथों कवर पॉइंट पर कैच आउट कराया। उन्होंने अपनी अगले ही ओवर में शतक लगाकर खेल रहे दिनूशा को राहुल के हाथों कैच आउट करा दिया। 3. शुभमन गिल ने मेंडिस का शानदार कैच पकड़ा श्रीलंका की दूसरी पारी के 44वें ओवर में शुभमन गिल ने डाइव लगाकर बेहतरीन कैच लपका। प्रसिद्ध कृष्णा की बाउंसर गेंद पर कामिंदु मेंडिस ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद स्क्वायर लेग की दिशा में ऊंची उठ गई, जहां पीछे की ओर दौड़ते हुए गिल ने डाइव शानदार कैच पकड़ा। 4. पसिंदु 92 रन बनाकर स्टंप हुए 61वें ओवर में मानव सुथार ने पसिंदु सूरियाबंदारा को स्टंप करा दिया। 92 रन बनाकर खेल रहे सूरियाबंदारा ने आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। उन्हें आगे निकलता देख सुथार ने धीमी से गेेंद ऑफ-स्टंप से बाहर डाल दी। सूरियाबंदारा चकमा खा गए और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने आसानी से स्टंप उड़ा दिए। 5. बारिश की वजह से दिन का खेल जल्दी खत्म हुआ चौथे दिन भी बारिश ने खेल में खलल डाली। श्रीलंकाई पारी के 73वें ओवर में बारिश की वजह से खेलना रोकना पड़ा। बाद में बारिश काफी तेज हो गई, जिसके बाद अंपायर्स ने स्टंप घोषित कर दिया। ———————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… बुमराह से 697 दिन बाद टॉप रैंकिंग छिनी; ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़कर पहली बार ICC टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल किया है। बांग्लादेश के खिलाफ मैकाय टेस्ट में 10 विकेट लेने के बाद स्टार्क दो स्थान की छलांग लगाकर टॉप पर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें…

标签 :

留下回复

您的电子邮件地址不会被公开。 必填字段标有 *

最新消息

关于我们

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

联系我们: info@socialblize.com

联系方式: +91-7976784661

Socialblize @2026. 版权所有。