उत्तराखंड में इन दिनों आफत की बारिश हो रही है. चमोली में हाथी पर्वत के पास बदरीनाथ हाईवे पूरी तरह से गायब हो गया है. चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग जोशीमठ के समीप हाथी पर्वत क्षेत्र में एक हिस्सा वॉशआउट होने से क्षतिग्रस्त हो गया है. मार्ग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
मार्ग बंद होने से बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा भी प्रभावित हुई है. हाईवे पर पुलिस बल मौके पर तैनात है और वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोककर राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है.

