राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर अभिनेता अनुपम खेर के बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल, अनुपम खेर ने इस मुद्दे को अपेक्षाकृत छोटी घटना बताते हुए कहा कि कुछ लोग इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं और ऐसा माहौल बनाया जा रहा है मानो मंदिर में बड़े पैमाने पर लूट मच गई हो.

