ग्रेटर नोएडा में दनकौर के धनौरी गांव निवासी एक व्यक्ति के खरीदे घेवर में कॉकरोच मिलने का मामला सामने आया है. ग्राहक ने बुधवार को मिठाई विक्रेता पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है. साथ ही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर कार्रवाई की मांग की है. शख्स का आरोप है कि वह शिकायत लेकर दुकान पर पहुंचे, तो दुकानदार ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उसकी दुकान के घेवर में कभी कॉकरोच नहीं मिला.

