गिर सोमनाथ के ऊना इलाके में, नवा बंदर के तट पर मछली पकड़ने वाली एक नाव डूब गई. अच्छी बात यह रही कि नाव पर सवार सभी पांच लोगों को बचा लिया गया. पास ही मौजूद एक दूसरी नाव ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालांकि, किसी की जान नहीं गई, लेकिन नाव डूबने से मालिक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा.


