कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर एक होटल में भीषण आग लगने से एक बच्चे समेत नौ लोगों की मौत हो गई. छह अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. दमकल की चार गाड़ियों ने होटल में लगी आग पर काबू पा लिया है. अग्निशमन विभाग के मुताबिक, कोलकाता की मिर्ज़ा ग़ालिब स्ट्रीट पर एक होटल में तड़के करीब 2 बजे आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. घटना में मरने वाले बांग्लादेशी नागरिक थे जो इलाज के लिए यहां आए थे.

