फर्रुखाबाद के कायमगंज में स्कूल से घर लौट रही एक बच्ची कुत्ते के डर से घबराकर करीब 40 फीट गहरे कुएं में कूद गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. राहत और बचाव टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. समय रहते हुए रेस्क्यू के कारण एक बड़ा हादसा टल गया.

