फतेह स्क्वाड, बीएलए (बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी) का एक विशेष लड़ाकू दस्ता माना जाता है, जिसे कथित तौर पर पाकिस्तानी सेना और सुरक्षा बलों के काफिलों पर हमले के लिए तैयार किया गया है. इस दस्ते के लड़ाके पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में गुरिल्ला अभियान चलाने में माहिर बताए जाते हैं. विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, फतेह स्क्वाड ने पहले भी पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए कई बड़े हमलों की जिम्मेदारी ली है. इसी वजह से इसे बीएलए के सबसे सक्रिय और खतरनाक दस्तों में से एक माना जाता है.


