कानपुर देहात के राजपुर ब्लॉक क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कच्ची छत अचानक भरभराकर गिर गई. हादसे के वक्त घर के अंदर सो रही 32 वर्षीय महिला और उसका बेटा मलबे में दब गए. चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने फावड़े और हाथों से मिट्टी हटाकर महिला को बाहर निकाला. फिलहाल दोनों घायलों को उपचार के लिए राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.


